छत्तीसगढ़रायगढ़

सेंट जॉन्स स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय

रायगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। इसी कड़ी में खरसिया के सेंट जॉन्स स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 2100 विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।



कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने विद्यार्थियों को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ऑफर से सावधान रहने की समझाइश दी। वहीं चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी ऑफर, सोशल मीडिया और अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत के जरिए होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले रुकने, सोचने और अभिभावकों या शिक्षकों से सलाह लेने की अपील की। साथ ही ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ पहल के जरिए परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

रायगढ़ पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिवार और आम नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button