नीलागर नदी में बही महिला का शव चार दिन बाद बरामद

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा से चार दिन पहले नीलागर नदी में बही महिला का शव आज बिलासपुर जिले में बरामद हुआ है। महिला ढाबाडीह एनीकट के पास नदी पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा निवासी रमा देवी चौहान अपने मायके सुलौनी जा रही थीं। इसी दौरान ढाबाडीह एनीकट के पास नीलागर नदी पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद से ही परिजन और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।


वहीं बुधवार को बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी के किनारे रमा देवी का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चूंकि शव बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में मिला है, इसलिए आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
चार दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

बाइट:सुनीता खापर्डे

बाइट: लखन चाौहान, मृतक का पुत्र




