क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

गेरवानी शराब दुकान के बाहर फायरिंग, सिक्योरिटी गार्ड घायल

रायगढ़ जिले के गेरवानी में शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पिस्टलनुमा हथियार से की गई फायरिंग में शराब दुकान में तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। घटना के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।


घटना 17 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गेरवानी स्थित शराब दुकान में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड चन्द्रशेखर पटेल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक युवक शराब दुकान के सामने पहुंचा और अपने दोस्त के साथ गाली-गलौज और मारपीट की बात को लेकर विवाद करने लगा।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवक ने गार्ड को जान से मारने की धमकी दी और अचानक पिस्टलनुमा हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गार्ड घायल हो गया। इसके बाद घायल गार्ड ने सुरक्षित स्थान पर जाकर अपने साथियों को घटना की जानकारी दी और डायल-112 को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस, साइबर पुलिस, आबकारी विभाग और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

घायल गार्ड की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा थाने में अपराध क्रमांक 206/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3) और 109(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया है।

बाइट:
शशि मोहन सिंह — एसएसपी, रायगढ़


फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button