
लोकेशन – कोरबा, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सरोज रात्रे
कोरबा में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कुछ युवकों का अनोखा देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक स्पोर्ट्स बाइक पर घूमते नजर आ रहे हैं। बाइक के बीच में पानी से भरी एक बड़ी सफेद बाल्टी रखी हुई है, जबकि पीछे बैठा युवक डिब्बे से खुद पर और अपने साथी पर लगातार पानी डालता दिखाई दे रहा है।
गर्मी से राहत पाने के लिए युवकों का यह अलग अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में “चुभती जलती गर्मी का मौसम आया” और “ठंडा ठंडा कूल कूल” जैसे गानों का इस्तेमाल किया गया है, जिसने वीडियो को और मजेदार बना दिया है।
हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स इस देसी जुगाड़ को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, लेकिन चलती बाइक पर इस तरह का स्टंट हादसे का कारण भी बन सकता है।





