छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

विधायक के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनी

जांजगीर-चांपा में जिला अस्पताल में कथित डीजल गड़बड़ी और भाजपा नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के आरोपों के बाद भाजपा ने प्रेस वार्ता कर पलटवार किया है। भाजपा जिला महामंत्री नंद कुमार चौधरी ने विधायक के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए तीन दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी दी है।


दरअसल, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने जिला अस्पताल में जनरेटर के नाम पर तीन दिनों में एक लाख दस हजार रुपये के डीजल खर्च पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकारी डीजल का उपयोग भाजपा नेताओं के वाहनों में किया गया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा नेता शरद शर्मा के वायरल व्हाट्सएप संदेश का हवाला देते हुए एल्डरमैन नियुक्ति में कथित पैसों के लेन-देन की भी जांच कराने की मांग की है।


बाइट:
ब्यास कश्यप, विधायक जांजगीर-चांपा

विधायक के आरोपों के बाद भाजपा जिला महामंत्री नंद कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर सभी आरोपों को तथ्यहीन और राजनीतिक बताया। उन्होंने कहा कि शरद शर्मा का मोबाइल हैक होने के कारण वह संदेश वायरल हुआ था और इस संबंध में संगठन को जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने विधायक से आरोपों के समर्थन में सबूत प्रस्तुत करने की मांग करते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा आंदोलन करेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई पर भी विचार करेगी।


बाइट:
नंद कुमार चौधरी, जिला महामंत्री, भाजपा

जिला अस्पताल में कथित डीजल खर्च और भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर विधायक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं भाजपा आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए प्रमाण मांग रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आगे इस मामले में प्रशासनिक जांच होती है या फिर यह विवाद राजनीतिक स्तर पर और गहराता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button