एंटरटेनमेंट

‘तारक मेहता’ के बाघा का 14 साल में बुरा हाल! रोल के कारण पीठ में होने लगा दर्द, सीधे खड़े होना मुश्‍क‍िल

छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले तन्मय वेकारिया ने हाल ही में बताया कि इस किरदार को निभाना उनके लिए आसान नहीं रहा। उन्हें इस किरदार की वजह से फिजिकल दिक्कतों से गुजरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लगातार एक ही अंदाज में एक्टिंग करने की वजह से अब उन्हें पीठ दर्द की परेशानी होने लगी है।

एक इंटरव्यू में तन्मय ने बताया कि इतने सालों से का रोल निभाते-निभाते उनकी पीठ पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब सामान्य तरीके से खड़े रहने पर भी दर्द महसूस होता है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जैसे ही वह कैमरे के सामने बाघा बनते हैं, वह सारी तकलीफ भूल जाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने इस किरदार से बेहद लगाव है और सेट पर मिलने वाला खुशनुमा माहौल उन्हें हमेशा नई एनर्जी देता है। यही वजह है कि पूरी टीम हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया और मनोरंजक पेश करने की कोशिश करती है।

‘मुझे बाघा का किरदार निभाना अब भी बहुत पसंद है’

हाल ही में टेलीचक्कर को दिए अपने इंटरव्यू में ‘तारक मेहता’ एक्टर तन्मय ने कहा, ‘इतने सालों तक यह किरदार निभाने के बाद, सीधे खड़े होने पर भी मेरी पीठ में दर्द होता है लेकिन मुझे बाघा का किरदार निभाना अब भी बहुत पसंद है। एक बार जब मैं किरदार में ढल जाता हूं तो मैं दर्द या ऐसी चीजों के बारे में नहीं सोचता जो मुझे करनी पड़ती हैं। मैं बस हर पल का आनंद लेता हूं। मैं सेट पर खुश होकर आता हूं और वहां हमेशा एक खुशनुमा माहौल रहता है। मुझे लगता है कि यही वजह है कि हम दर्शकों को नए और मनोरंजक एपिसोड दे पा रहे हैं। ‘

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button