छत्तीसगढ़सूरजपुर

पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर | छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।



पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी बाजार से लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पति के नशे की हालत का फायदा उठाकर चार युवकों ने महिला को जबरन खेत की ओर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

महिलाओं के खिलाफ इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। अब इस मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button