
इस वक्त की बड़ी खबर प्रतापपुर से सामने आ रही है। हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
मृतक रामलाल के शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया है। पिछले लगभग 4 घंटे से एनएच पर चक्काजाम जारी है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं।



ग्रामीण लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और हाथियों के मूवमेंट की जानकारी समय पर देने के लिए मजबूत व्यवस्था की जाए।
फिलहाल एनएच पर आवागमन प्रभावित है और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन और वन विभाग ग्रामीणों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाता है और आखिर कब तक यह चक्काजाम जारी रहता है।



बाइट 1 शिव भजन सिंह मरावी।
बाइट 2 कवल साय सरुता।
बाइट 3 मृतक का परिजन।
बाइट 4 जितेन्द्र दुबे अध्यक्ष ब्लांक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर।




