छत्तीसगढ़जशपुर

सड़क सुरक्षा का महासंदेश: सैकड़ों बाइक सवारों की हेलमेट रैली

रिपोर्टर : दीपक वर्मा / लोकेशन : पत्थलगांव, जशपुर

जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है, जहां सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक अनूठी पहल करते हुए हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली ने पूरे प्रदेश के लिए एक मजबूत संदेश दिया है।

पत्थलगांव शहर की सड़कों पर आज अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जहां सैकड़ों लोग हेलमेट पहनकर बाइक रैली में शामिल हुए।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई इस रैली में पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मैरिज गार्डन पहुंची, जहां नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की शपथ दिलाई।


इस दौरान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि—
“सर सलामत तो जीवन सुरक्षित… हेलमेट दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए पहनना जरूरी है। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाना हादसों की बड़ी वजह बन रहा है, इससे बचना जरूरी है।”
आंकड़ों की बात करें तो स्थिति चिंताजनक है—
साल 2025 में 79 और 2026 में अब तक 82 लोग सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं। वहीं सिर्फ साढ़े तीन महीने में 29 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें कई मामलों में नशा मुख्य कारण रहा।
वहीं क्षेत्रीय विधायक गोमती साय ने लोगों से अपील करते हुए कहा—
“हेलमेट पहनना केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। सुरक्षित रहेंगे तो परिवार खुश रहेगा।”
देखा जाए तो पत्थलगांव की यह बाइक रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर वाहन चालक के लिए एक मजबूत संदेश है—
“सुरक्षित चलें, जीवन बचाएं।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button