
भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री की यूनिट-3 में दर्दनाक हादसा हुआ है। काम के दौरान भारी वस्तु गिरने से 40 वर्षीय मजदूर राजेश निर्मलकर की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजेश निर्मलकर पिछले दो-तीन महीनों से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। हादसे में उनकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।


सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हादसे के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वहीं भाजपा नेता नागेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन ने परिवार को 20 लाख रुपये का चेक, अंतिम संस्कार के लिए 1 लाख रुपये और हर महीने 15 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


बाईट 01: नागेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ
बाईट 02: आशीष त्रिपाठी, एचआर, सिस्कोल कंपनी
फिलहाल पुलिस हादसे की वजह और संभावित लापरवाही के पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।




