संभागायुक्त सुनील जैन ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास और ऑडिटोरियम निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
जांजगीर-चांपा में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का आज बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


संभागायुक्त सुनील जैन ने ग्राम कुटरा स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम और पहुंच मार्ग सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीजीएमएससी के अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी भी ली गई। वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत संभागायुक्त ने पीपल और कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।




