
प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस को 19 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन CG 16 CN 7570 से गांजा ले जाया जा रहा है। रघुनाथपुर चौक के पास पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान उमरे आजम उर्फ नान्हू खान, निवासी पोड़ी, जिला कोरिया के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर अस्पताल परिसर में खड़ी बोलेरो से गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने गांजा और बोलेरो वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी योगेश कुमार पटेल ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से नशे से जुड़ी जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।




