अन्य खबरें

21 अगस्त 2026 का राशिफल: शुक्रवार को वृषभ राशि की बढ़ेगी इनकम, करेंगे मौज-मस्ती

आज इस राशि के जातक सामाजिक काम में व्यस्त रह सकते हैं. मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे.

मेष:
आज का दिन आध्यात्मिक और आत्मचिंतन से जुड़ा रह सकता है। नए कार्य की शुरुआत में सावधानी रखें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर अपने काम पर ध्यान दें और स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

वृषभ:
आज सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों की आय में वृद्धि और आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान भी मिल सकता है।

मिथुन:
आज अधूरे कार्य पूरे होने से राहत और सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।

कर्क:
आज मानसिक चिंता या तनाव महसूस हो सकता है। नए कार्य शुरू करने के लिए जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है और अचानक खर्च सामने आ सकता है। यात्रा और व्यक्तिगत संबंधों में धैर्य बनाए रखें।

सिंह:
आज नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में मतभेद की स्थिति बन सकती है। जमीन, मकान या वाहन से जुड़े दस्तावेजी कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

कन्या:
आज सोच-समझकर आगे बढ़ने का दिन है। भाई-बहनों और मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यापारियों की मेहनत रंग ला सकती है, वहीं घूमने-फिरने का भी अवसर मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button