एंटरटेनमेंट

‘जाना नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, विजय की फिल्म ने बॉलीवुड की 10 बड़ी मूवीज को पछाड़ा

विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने कमाई के ऐसे आंकड़े पेश किए हैं, जिसने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे दिया है। आइए आपको बताते हैं कि ‘जन नायकन’ ने किन फिल्मों को पछाड़ा है।

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने भारत और ओवरसीज दोनों जगह रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है। 13,067 शोज के जरिए फिल्म ने पहले दिन भारत में 42.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। विदेशों में भी फिल्म का जादू चला और वहां से इसने कुल 30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह, भारत और विदेश की कमाई मिलाकर ‘जन नायकन’ का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 80.28 करोड़ पहुंच गया है।

इन बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चटाई धूल

पहले ही दिन 42.70 करोड़ (नेट) की तूफानी कमाई करके ‘जन नायकन’ ने इंडस्ट्री की कई बड़ी और चर्चित फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

जानिए किन फिल्मों से आगे निकली ‘जन नायकन’

1. गदर 2 – 40.10 करोड़

2. भूल भुलैया 3 – 36.60 करोड़

3. आदिपुरुष – 36 करोड़

4. छावा – 33.10 करोड़

5. बॉर्डर 2 – 32.10 करोड़

6. वॉर 2 – 29 करोड़

7. डंकी – 28 करोड़ रुपये

8. धुरंधर – 28.60 करोड़

8. फाइटर – 24.60 करोड़

10. कल्कि 2898 एडी – 22.50 करोड़

आज बढ़ सकती है ‘जन नायकन’ की कमाई

आज शुक्रवार है और वीकेंड शुरू होने वाला है। ऐसे में ‘जन नायकन’ के शाम के शोज में भीड़ बढ़ सकती है। हालांकि, जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट की वजह से विजय थलापति की आखिरी फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला रहा है जितनी उम्मीद थी। इसका दूसरा कारण इसके रिव्यूज भी हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि ये विजय के करियर की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म है। बता दें, लाइव हिन्दुस्तान ने ‘जन नायकन’ को 5 में से 3 स्टार्स दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button