छत्तीसगढ़

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा, रामनारायण के परिवार को मिली नई उम्मीद

राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। सक्ती विकासखंड के ग्राम नंदौर कला निवासी भूमिहीन कृषि मजदूर रामनारायण के परिवार को भी भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली है, जिससे उनके परिवार को नई उम्मीद और आर्थिक संबल मिला है।
रामनारायण वर्षों से भूमिहीन कृषि मजदूर के रूप में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। स्वयं की कृषि भूमि नहीं होने के कारण सीमित आय में परिवार की जरूरतें पूरी करना उनके लिए चुनौती बना हुआ था। ऐसे समय में राज्य शासन की भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना उनके लिए सहारा बनकर सामने आई।


योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता का उपयोग रामनारायण अपने परिवार की दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य संबंधी खर्चों और अन्य आवश्यक कार्यों में कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस सहयोग से न केवल आर्थिक स्थिति में सुधार आया है, बल्कि भविष्य के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

रामनारायण ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे हजारों भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनका मानना है कि यह पहल श्रमिक परिवारों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।

राज्य शासन की भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button