छत्तीसगढ़रायगढ़

पुसौर में हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक के पार्ट्स चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के पार्ट्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोटरसाइकिल पार्ट्स और इंजन बरामद किया गया है।


जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई को शत्रुघन मेहर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद उनकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को चिखली के पास एक ढाबे के सामने खड़ा किया गया था। 18 अगस्त को परिजनों ने देखा तो बाइक वहां से गायब थी।
शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बरामद इंजन नंबर की परिवहन विभाग से पुष्टि कराई गई, जो मृतक की मोटरसाइकिल का निकला।
पुलिस ने मामले में मोहनीश पटेल और शिव कुमार खुंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुसौर पुलिस की कार्रवाई में चोरी गए मोटरसाइकिल पार्ट्स और इंजन बरामद कर लिए गए हैं। मामले में पुलिस की जांच आगे भी जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button