“शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार”

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा /लोकेशन: जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी करन सिन्हा, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोनारगढ़ थाना मुलमुला ने 24 जनवरी 2026 को नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया गया।

परिजनों की शिकायत पर पामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तलाश कर हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 22 अप्रैल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।




