कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा का ‘अनोखा मेहमान’! रोज दोपहर घर पहुंचता है विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड, परिवार खिलाता है दाल-चावल

रिपोर्टर: सरोज रात्रे / लोकेशन: पंप हाउस कॉलोनी, कोरबा

कोरबा से एक बेहद अनोखी और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है।
जहां लोग मॉनिटर लिजर्ड को देखकर डर जाते हैं… वहीं कोरबा का एक परिवार इस विशालकाय जीव को अपना दोस्त मान बैठा है।


हर रोज तय समय पर यह मॉनिटर लिजर्ड घर पहुंचता है… और परिवार उसके लिए दाल-चावल और सब्जी तक परोसता है।
पंप हाउस कॉलोनी से सामने आई यह अनोखी दोस्ती अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विशाल शरीर… लंबी पूंछ… और खतरनाक नजर आने वाला यह मॉनिटर लिजर्ड किसी जंगल में नहीं… बल्कि कोरबा के पंप हाउस कॉलोनी में एक परिवार के बीच बेफिक्र घूमता नजर आता है।
हसदेव नदी किनारे रहने वाले चुम्मेद विश्वकर्मा और उनका परिवार इस जीव को अपने परिवार के सदस्य जैसा मानता है।
बताया जा रहा है कि हर रोज दोपहर के वक्त यह मॉनिटर लिजर्ड उनके घर पहुंचता है… जहां उसके लिए खाने की व्यवस्था पहले से की जाती है।


परिवार के लोग इसे दाल-चावल और सब्जी खिलाते हैं… जबकि आसपास के लोग इसे देखकर सहम जाते हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि परिवार के बच्चे और महिलाएं भी इसके साथ बिना किसी डर के नजर आते हैं।
हालांकि यह मॉनिटर लिजर्ड घर के बाहर पाइप लाइन के नीचे रहता है… लेकिन परिवार के साथ इसकी दोस्ती अब इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है।

वीओ-3:
वन्य जीवों के प्रति this परिवार का लगाव लोगों को आकर्षित जरूर कर रहा है… लेकिन विशेषज्ञ ऐसे जीवों से दूरी और सावधानी बरतने की सलाह भी देते हैं।
फिलहाल कोरबा से सामने आई यह अनोखी दोस्ती सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button