छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच से महिलाओं के सपनों को मिल रहे पंख

महतारी वंदन योजना बनी ’’शर्मिली नाग’’ के आत्मनिर्भर बनने की मजबूत आधारशिला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए केवल सहयोग राशि नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का भरोसा बन रही है। इस क्रम में दंतेवाड़ा जिले के ग्राम झोडियाबाड़म की ’’शर्मिली नाग’’ इसकी प्रेरक मिसाल हैं। शर्मिली मशरूम उत्पादन कर उसे बेचने का छोटा व्यवसाय करती हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाले 1,000 प्रतिमाह की राशि को उन्होंने खर्च करने के बजाय नियमित रूप से बचाया। यही बचत आगे चलकर उनके लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनी।
 
 इसे साथ ही अपने व्यवसाय को विस्तार देते हुए रक्षाबंधन त्यौहार आने से पूर्व शर्मिली ने अपनी बचत से होल सेल रेट से राखियां खरीदी की और दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट के पास छोटी-सी दुकान लगाया और तो और इस दुकान के माध्यम से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी। इस अतिरिक्त आय से वे अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने के साथ अपनी बेटी की आवश्यकताओं और सास-ससुर की जरूरतों को भी पूरा कर पा रही हैं। शर्मिली की सफलता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उस सोच को मजबूती देती है, जिसमें महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं निर्णय लेने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है।
 
छोटी सहायता, बड़ा बदलाव
 
शर्मिली नाग की कहानी बताती है कि सरकार की संवेदनशील पहल और महिला की मेहनत मिलकर किस तरह बड़ा बदलाव ला सकती है। 1,000 की नियमित सहायता से शुरू हुई बचत ने उन्हें नया व्यवसाय खड़ा करने की राह दिखाई और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शर्मिली ने कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें न केवल आर्थिक सहारा मिला, बल्कि अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला भी मिला है। आज उनकी दुकान से होने वाली आमदनी परिवार में खुशियां बढ़ाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की यह पहल दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर गढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महिला-केंद्रित सोच और महतारी वंदन योजना का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button