छत्तीसगढ़रायगढ़

पुसल्दा तालाब किनारे 5 हाथियों का दल पहुंचा, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल में एक बार फिर हाथियों की आमद से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। छाल परिक्षेत्र के ऐडू परिसर अंतर्गत ग्राम पुसल्दा के तालाब किनारे 5 हाथियों का दल देखा गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को ग्राम पुसल्दा स्थित तालाब के पास 5 हाथियों का दल देखा गया। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया और क्षेत्र में लगातार निगरानी शुरू कर दी गई।

वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के पास जाने का प्रयास न करें, रात के समय अकेले घर से बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या हाथियों की आवाजाही की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

वन अमले का कहना है कि हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से समय रहते बचाव किया जा सके। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त भी की जा रही है।

फिलहाल पुसल्दा और आसपास के गांवों में एहतियात बरता जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल में एक बार फिर हाथियों की आमद से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। छाल परिक्षेत्र के ऐडू परिसर अंतर्गत ग्राम पुसल्दा के तालाब किनारे 5 हाथियों का दल देखा गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

फिलहाल पुसल्दा और आसपास के गांवों में एहतियात बरता जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button