छत्तीसगढ़सूरजपुर

 विकसित भारत जी-राम-जी योजना बनी किसानों के लिए वरदान

जल संचय कार्यों से खेतों तक पहुंचा संबल, रोजगार के साथ सिंचाई की सुविधा भी हुई सुलभ

जिले की कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी-राम-जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर तालाब गहरीकरण, मिट्टी बांध, आजीविका डबरी निर्माण सहित विभिन्न कार्य कराए गए। मानसून की अच्छी बारिश के बाद इन जल संरचनाओं में पानी लबालब भर गया है, जिससे जिले के भैयाथान विकासखंड के किसानों और ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। योजना ने रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण के अपने उद्देश्य को भी सफलतापूर्वक साकार किया है।


                 पहले वर्षा जल के संरक्षण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने से बारिश का अधिकांश पानी बह जाता था। किसानों को धान की रोपाई के समय सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ता था, जिससे रोपाई में देरी होती थी। लेकिन अब विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरियों, तालाबों एवं अन्य जल संरचनाओं में वर्षा जल सुरक्षित संचित हो रहा है। यही पानी किसानों के लिए धान की रोपाई का प्रमुख सहारा बन रहा है। पहले जहां पानी की अनुपलब्धता चुनौती थी, वहीं अब जल स्रोतों के लबालब भर जाने से समय पर कृषि कार्य पूरे हो रहे हैं। यह बदलाव क्षेत्र में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।
                   क्षेत्र के किसान बताते हैं कि योजना के तहत हुए कार्यों से उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिला और आज उन्हीं जल संरचनाओं का लाभ उनकी खेती को मिल रहा है। आजीविका डबरियों में संचित जल का उपयोग धान की रोपाई सहित अन्य कृषि कार्यों में किया जा रहा है। इससे खेती आसान हुई है, श्रम और समय की बचत हो रही है तथा बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ी है। विकसित भारत जी-राम-जी योजना जिले में जल संरक्षण, ग्रामीण रोजगार और कृषि सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभर रही है, जिसका सकारात्मक परिवर्तन अब गांव-गांव में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button