
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूरजपुर के अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अपर कलेक्टर पर एक प्लेसमेंट मजदूर के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मजदूरों का आरोप है कि काम में मामूली कमी को लेकर अपर कलेक्टर ने मजदूर को थप्पड़, लात और छाते से पीटा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर मोबाइल तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

मामला बिश्रामपुर स्थित लाइफलाइन एक्सप्रेस कैंप के पास का बताया जा रहा है। यहां एंबुलेंस के आवागमन के लिए रास्ता समतलीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान प्लेसमेंट मजदूर आकाश सिन्हा अपने साथियों के साथ काम कर रहा था।
पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि काम में कमी को लेकर अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा नाराज हो गए और आकाश सिन्हा के साथ मारपीट की। मजदूरों के मुताबिक थप्पड़ और लात मारने के साथ छाते से भी मारपीट की गई। विरोध करने पर मोबाइल तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद पीड़ित मजदूर आकाश सिन्हा और उसके साथी बिश्रामपुर थाने पहुंचे और अपर कलेक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दी। मजदूरों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस पूरे मामले में अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा ने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि सड़कों की स्थिति को लेकर उनके द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।
फिलहाल मजदूरों की शिकायत के बाद मामला चर्चा में है। अब इस मामले में एडिशनल एसपी योगेश देवांगन ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कह रहे है और अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है

बाइट 1 अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा

बाइट 2 आकाश सिन्हा नगर पंचायत बिश्रामपुर प्लेसमेंट कर्मचारी

बाइट 3 योगेश कुमार देवांगन ए एस पी सूरजपुर




