राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर! नदी में बहते दिखे हजारों LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

रायगढ़। लगातार हो रही बारिश ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां HPCL के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में पानी भरने के बाद बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि करीब 3 हजार सिलेंडर पानी के तेज बहाव में पातालगंगा नदी तक पहुंच गए। घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। लोगों को नदी में मिले किसी भी सिलेंडर को छूने या उठाने से मना किया गया है।

बाढ़ के पानी में बहे हजारों गैस सिलेंडर

पनवेल तालुका के चावणे गांव स्थित HPCL के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट परिसर में पानी भरने के बाद हजारों सिलेंडर बह गए। इनमें कुछ Cyclinder खाली बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ में गैस होने की संभावना जताई गई है। नदी में तैरते सिलेंडरों का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चिंता बढ़ गई है।

लगातार बारिश के कारण प्लांट परिसर में जलभराव हो गया था। पानी का दबाव बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में LPG Cyclinder अपने स्थान से हट गए और बहते हुए पातालगंगा नदी तक पहुंच गए। करीब 3 हजार सिलेंडरों के बहने की बात सामने आई है। घटना के बाद HPCL और जिला प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने लोगों से अपील की है कि नदी या आसपास के इलाकों में बहकर आए किसी भी सिलेंडर को हाथ न लगाएं। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना मुश्किल है कि कौन-सा सिलेंडर खाली है और किसमें गैस मौजूद है। ऐसे में सिलेंडर उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

सिलेंडर दिखे तो तुरंत प्रशासन को दें जानकारी

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगर कहीं भी बहकर आया LPG सिलेंडर दिखाई दे तो उसके पास जाने की कोशिश न करें। इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय अधिकारियों को दें। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में बढ़ी परेशानी

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाकों में जलभराव और नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में नदी के पानी में कई सिलेंडर बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button