छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा को मिले नए एसडीओपी, लोकेश बंसल ने संभाला पदभार

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा अनुविभाग को नए एसडीओपी मिल गए हैं। सीपीएस अधिकारी लोकेश बंसल ने आज विधिवत रूप से चांपा एसडीओपी का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया।

चांपा एसडीओपी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ एसडीओपी लोकेश बंसल ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनविश्वास को मजबूत किया जाएगा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, शिकायतों का त्वरित निराकरण और कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
लोकेश बंसल ने आम नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और उनका समाधान किया जाएगा।


बाइट: लोकेश बंसल, एसडीओपी, चांपा

नए एसडीओपी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही चांपा क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button