कांकेरछत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में विकास की दस्तक, PCCF ने किया सड़क और मंदिर कार्यों का निरीक्षण

लोकेशन: पखांजूर/छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर : दीपक यादव

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित Abujhmad क्षेत्र में अब विकास की नई तस्वीर देखने को मिल रही है। जिस इलाके में कभी जाने से लोग डरते थे, वहां अब प्रशासनिक अधिकारी बेखौफ पहुंच रहे हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक यानी PCCF श्रीनिवास राव सीतरम पहुंचे, जहां उनके साथ कांकेर और नारायणपुर वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


PCCF ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सीतरम दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर जल्द मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने अबूझमाड़ में बन रही सड़क का निरीक्षण भी किया।


कभी नक्सलियों के कारण विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा बनने वाला अबूझमाड़ अब सड़क, योजनाओं और प्रशासनिक पहुंच से जुड़ रहा है। लालगढ़ कहे जाने वाले इस इलाके में अब स्टेट हाईवे के साथ शासन की योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचने लगा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button