छत्तीसगढ़बिलासपुर

पानी से भरे जर्जर सड़क के गड्ढों में मछली छोड़कर कांग्रेस का अनोखा विरोध

बिलासपुर की बिल्हा विधानसभा में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पानी से भरे गड्ढों में मछलियां छोड़कर सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई गई।



बिल्हा विधानसभा के नगपुरा, धमनी, कड़ार और सेंवार मुख्य मार्ग की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढों में मछलियां छोड़कर उन्होंने सड़क की जर्जर हालत को लोगों के सामने रखा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पिछले चार वर्षों से यह मुख्य मार्ग बदहाल है, लेकिन कई बार शिकायत और मांग के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

फिलहाल कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण को लेकर कितनी जल्दी ठोस कदम उठाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button