छत्तीसगढ़सूरजपुर

जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों का कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने किया निरीक्षण

सूरजपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने रामानुजनगर–प्रेमनगर–नवगई समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।



कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सबसे पहले रामेश्वर नगर में बांगो बांध के टेल एंड पर निर्माणाधीन फ्लोटिंग पोन्टून का निरीक्षण किया। इसके बाद महेशपुर में बन रहे 20 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजना की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि जल जीवन मिशन का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंचाया जा सके।

जिला प्रशासन का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button