छत्तीसगढ़सूरजपुर

भीषण गर्मी में कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालु की मौत, सीढ़ियां चढ़ने के बाद गिरी जान

लोकेशन: सूरजपुर (छत्तीसगढ़)/ रिपोर्टर: सुरेंद्र साहू

सूरजपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुदरगढ़ देवी धाम में एक श्रद्धालु की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय फूल सिंह, निवासी बचरापोडी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु कुदरगढ़ देवी धाम में लगभग 800 सीढ़ियां चढ़ने के बाद थककर बैठ गया, लेकिन इसके बाद वह दोबारा उठ नहीं पाया।


प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और अत्यधिक थकान के कारण श्रद्धालु को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद स्थानीय बैगा पुजारियों और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे लाया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पूरा मामला कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र का है।
वेबसाइट अपडेट:
गर्मी और थकान बनी जानलेवा, कुदरगढ़ धाम में श्रद्धालु की मौत

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button