छत्तीसगढ़सूरजपुर

शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया ₹25,500 का जुर्माना

लोकेशन – सूरजपुर, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर में शराब के नशे में बाइक चलाने वाले दो अलग-अलग वाहन चालकों पर जिला न्यायालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 25 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।

मामले में यातायात विभाग ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए भारी जुर्माना लगाया।

बताया जा रहा है कि यातायात विभाग द्वारा लगातार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

सूरजपुर जिला न्यायालय की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button