छत्तीसगढ़बिलासपुर

मल्हार एनीकट में बाइक समेत बहे दो युवक, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार एनीकट से लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। उफनते नाले के तेज बहाव के बीच दो युवक बाइक लेकर एनीकट पार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बाइक समेत दोनों युवक पानी में बहने लगे।

तेज बहाव के बीच बाइक निकालने की कोशिश में दोनों युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक समेत पानी में बहने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बारिश के दौरान नदी-नालों और एनीकट पार करने को लेकर सुरक्षा और जागरूकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तेज बहाव में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों और एनीकट को पार करने से बचना बेहद जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button