कांकेरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। छात्रावास के दो छात्रों और एक अन्य छात्रा की मलेरिया से मौत के बाद अब भानुप्रतापुर ब्लॉक के चिच गांव में एक महिला की मलेरिया से मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि, अब भी मलेरिया से पीड़ित 10 से ज्यादा छात्र अस्पताल में भर्ती है, जबकि 2 छात्र रायपुर रेफर किये गए है।

भानुप्रतापपुर ब्लॉक ने चिच गांव की महिला राकेश्वरी कोला को तेज बुखार की शिकायत के बाद बल्ड सैंपल लिया गया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद मितानिन ने ही इसे दवाइयां भी दी थी। लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ, देर रात तबियत बिगड़ने पर उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले में लगातार मलेरिया के प्रकोप से अब स्वास्थ्य अमले की चिंता बढ़ गई और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को एलर्ट पर रखा गया है, छात्रावास आश्रमों में भी कैंप कर बच्चों की जांच की जा रही है।

जिले में मलेरिया के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मंगलवार को कांकेर पहुंचे थे। जहां उन्होंने बस्तर संभाग के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर मलेरिया के रोकथाम के लिए कड़े निर्देश भी दिए थे, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में नजर नहीं आ रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button