छत्तीसगढ़सूरजपुर

नदी के तेज बहाव में बहा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटी पुलिस

सूरजपुर जिले के ओड़गी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत चपदा का एक 10 वर्षीय बालक नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बालक की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी दौरान चपदा निवासी रामसिंह का 10 वर्षीय पुत्र अपने एक साथी के साथ ढेकी नदी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और नदी में बह गया।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल कुदरगढ़ पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि बालक बचपन से मोतियाबिंद की बीमारी से पीड़ित था। लगातार बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण राहत एवं खोज अभियान में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल पुलिस और स्थानीय ग्रामीण बालक की तलाश में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों के पास जाने से बचें और विशेष रूप से बच्चों पर निगरानी रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button