छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के साप्ताहिक बाजार में करेला खरीदते युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-तफरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे एक युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा सांप ने डस लिया। घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेहरू नगर के गणेश चौक स्थित साप्ताहिक बाजार की है। युवक सब्जी खरीदने के दौरान करेला उठा रहा था, तभी करेलों के बीच छिपे बैठे कोबरा ने उसे डस लिया। सांप के काटते ही युवक दर्द से चीख पड़ा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घायल युवक का इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। बाजार में सांप निकलने की खबर फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button