अकलतरा में मंत्री केदार कश्यप का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ किया अभिनंदन

अकलतरा। छत्तीसगढ़ सरकार के सहकारिता, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप के अकलतरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप जांजगीर से अकलतरा पहुंचे।
नगर के शास्त्री चौक में अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ मंत्री केदार कश्यप का जोरदार स्वागत किया। साय सरकार के गठन के बाद मंत्री का यह अकलतरा नगर में पहला आगमन बताया गया, जिसके चलते कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे।
स्वागत के बाद मंत्री केदार कश्यप स्थानीय विश्राम गृह पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनके लाभ की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

इस दौरान क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, गोवर्धन साहू, राजेश्वर पाटले, सुमित प्रताप सिंह, मनोज मिश्रा, दिनेश दास, आयुष शर्मा, उमाकांत भारते सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।




