कोरबाछत्तीसगढ़

रात 1:30 बजे हाईवे पर मचा आग का तांडव, चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग

रिपोर्टर – सरोज रात्रे / लोकेशन – कोरबा

कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। पुराना पहंदा के पास डिवाइडर से टकराने के बाद कोयला लोड ट्रेलर में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन क्रमांक CG10 BG 8969 रात करीब डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर के अगले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा।

स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइट बंद रहने के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिससे हादसा हुआ।

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर पुराना पहंदा के पास देर रात कोयला लोड ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर आग की चपेट में आ गया। हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बंद स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइट को हादसे की बड़ी वजह बताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button