
रिपोर्टर : लाला उपाध्याय / लोकेशन : सक्ति जिला
सक्ति जिले के डभरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बाड़ा दरहा स्थित डी बी पावर प्लांट के नियमित कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से लगातार कार्य करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन द्वारा वेतन में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है।


कर्मचारियों का कहना है कि हर बार वेतन वृद्धि की मांग करने पर केवल आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 10 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।




