
लोकेशन : पोड़ी उपरोड़ा, कोरबा / रिपोर्टर : सरोज रात्रे
कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत सिरमिना बाबूपारा में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है।

तूफान के दौरान एक ग्रामीण के घर पर बिजली का खंभा गिर गया, जिससे पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं से घर की सीटें उखड़ गईं, दीवारें गिर गईं और घर में रखा राशन सहित जरूरी सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अब पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं इस पूरी तबाही की तस्वीरें ग्रामीणों ने खुद मोबाइल कैमरे में कैद की हैं, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
कोरबा और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।




