छत्तीसगढ़सूरजपुर

NH-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में बीती रात एनएच-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार गणेश कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गणेश कुर्रे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर में उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विश्रामपुर पहुंचाया।

घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पहले अंबिकापुर रेफर किया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर भेज दिया गया।

इधर, जयनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और अज्ञात वाहन की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button