छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

हसदेव नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निगरानी के निर्देश

जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को नदी-नालों के जलस्तर और जलप्रवाह पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।


अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है और जलस्तर में कमी भी दर्ज की जा रही है। हसदेव बांगो परियोजना से कुल 49,484 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।
कलेक्टर ने एनीकट, पुल-पुलिया और जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पानी ऊपर से बहने की स्थिति में लोगों की आवाजाही रोकने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।


प्रशासन ने लोगों से तेज बहाव के दौरान नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देकर अधिकृत जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

फिलहाल जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button