
रिपोर्टर : दीपक यादव / लोकेशन : रायगढ़ , धरमजयगढ़
रायगढ़ के धरमजयगढ़ में वृद्ध महिला हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। शराब के नशे में बेटे ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।



मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा का है। आरोपी संदीप लकड़ा ने शराब पीने से मना करने पर अपनी 70 वर्षीय मां मेरीना लकड़ा पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई 10 साल की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है।


बाइट : एसएसपी शशि मोहन सिंह





