कोरबाछत्तीसगढ़

थाने के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

कोरबा शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। इस बार चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित पावर हाउस रोड से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।



घटना पावर हाउस रोड स्थित कोसा भवन और एसएस प्लाजा के सामने की है, जहां भीड़भाड़ वाले बाजार में खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक क्रमांक CG 12 BD 2380 को अज्ञात चोर कुछ ही सेकंड में लेकर फरार हो गया।

घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी बेखौफ अंदाज में बाइक चोरी कर मौके से निकलता दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद बाइक मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button