छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में महापौर की गाड़ी धू-धूकर जली, समय रहते वाहन से उतरीं महापौर

दुर्ग जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की गाड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि महापौर के वाहन से उतरते ही गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि महापौर समय रहते वाहन से उतर गईं और सुरक्षित बच गईं।

गाड़ी में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। समय रहते वाहन से उतरने के कारण महापौर अलका बाघमार बाल-बाल बच गईं। अब पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button