छत्तीसगढ़सक्ती

निर्धारित समय से पहले स्कूल हुआ बंद

शक्ति जिले के बरपाली संकुल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। संकुल प्रभारी की बैठक के चलते गहरीनमुड़ा सहित संकुल के सभी शासकीय विद्यालयों को निर्धारित समय से पहले ही दोपहर 2 बजे बंद कर दिया गया। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई, वहीं अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार, बरपाली संकुल प्रभारी ने बैठक आयोजित करने के लिए संकुल के अंतर्गत आने वाले गहरीनमुड़ा सहित आसपास के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को बुलाया था। बैठक में शामिल होने के कारण कई स्कूलों में कक्षाएं बीच में ही बंद कर दी गईं और निर्धारित समय से पहले ही विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया।


अभिभावकों का कहना है कि यदि शिक्षकों की बैठक आवश्यक थी तो उसे विद्यालय की छुट्टी के बाद या अवकाश के दिन आयोजित किया जाना चाहिए था, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासनिक बैठकों के लिए विद्यार्थियों की पढ़ाई से समझौता किया जाना उचित है?
“शक्ति जिले के बरपाली संकुल में बैठक के कारण समय से पहले स्कूल बंद होने का मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिभावक इस पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button