बिज़नेस

क्या इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से सच में खराब हो जाएगा आपकी गाड़ी का इंजन? टोयोटा के कंट्री हेड ने दी सफाई

टोयोटा के विक्रम गुलाटी ने कहा कि E20 ईंधन सुरक्षित है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और किसानों को ₹1,60,000 करोड़ का लाभ हुआ.

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट विक्रम गुलाटी (ani)

नई दिल्ली: भारत का इथेनॉल ब्लेन्डिंग प्रोग्राम (E20) देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण को बचाने में गेम-चेंजर साबित हो रहा है. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट अफेयर्स) विक्रम गुलाटी ने एक इंटरव्यू में बताया कि 1 अप्रैल 2023 के बाद देश में बेचे गए सभी वाहन E20 ईंधन के पूरी तरह अनुकूल हैं. उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि वे इथेनॉल को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें.

पुरानी गाड़ियों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित
विक्रम गुलाटी ने स्पष्ट किया कि कई लोगों में यह भ्रम है कि E20 ईंधन से गाड़ियों के इंजन खराब हो जाते हैं. उन्होंने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) के 2021 के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि पुरानी कारों और दोपहिया वाहनों को भी इस ईंधन से नुकसान होने का जोखिम न के बराबर है. इसके अलावा, माइलेज में भारी गिरावट की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने बताया कि इससे माइलेज में केवल 2% से 4% की मामूली कमी आती है, जो बेहद नगण्य है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button