
रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो से ज्यादा गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर बोलेरो के जरिए तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने वाहनों की निगरानी शुरू की और पाकरगांव की ओर से आ रही बोलेरो को घेराबंदी कर रोक लिया।
तलाशी के दौरान महिला के बैग से चार पैकेट में कुल 4.108 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। वहीं करीब 8 लाख रुपये कीमत की बोलेरो भी जब्त की गई।
पुलिस ने जशवंत कुमार शर्मा और ज्योति जाटव, दोनों निवासी लखनऊ, को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

बाईट: अनिल कुमार सोनी, एडिशनल एसपी रायगढ़
रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।




