छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा में डिवाइडर निर्माण की मांग, भाजयुमो ने नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

अकलतरा। नगर में बढ़ती यातायात समस्या और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, अकलतरा नगर मंडल ने रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक और शास्त्री चौक से अग्रसेन चौक तक डिवाइडर निर्माण की मांग की है। इस संबंध में भाजयुमो पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।


भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि उक्त मार्ग नगर का प्रमुख आवागमन मार्ग है। लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती है। मार्ग पर पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


उन्होंने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक तथा शास्त्री चौक से अग्रसेन चौक तक डिवाइडर का निर्माण जरूरी है। भाजयुमो ने नगर पालिका अध्यक्ष से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आयुष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, महामंत्री संजू सिंह, फियांशु वैष्णव, वेदांत सिंह, पार्षद पिंटू बरेठ, पार्षद दारा मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button