छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस की कार्रवाई, जंगल में जुआ खेल रहे 8 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने भालूपखना जंगल में नहर किनारे जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आठ आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने जुआ फड़ से 11 हजार 400 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और एक दरी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button