छत्तीसगढ़सूरजपुर

दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में दो दिन से लापता एक युवक का शव घर के पास स्थित कुएं से बरामद हुआ है। युवक 15 अगस्त की शाम से लापता था। आज कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मामला करंजी चौकी क्षेत्र का है, जहां 15 अगस्त की शाम से लापता 37 वर्षीय युवक का शव उसके घर के समीप स्थित कुएं में मिला।
मृतक की पहचान करंजी निवासी शुबस यादव उम्र 37 वर्ष के रूप में की गई है। परिजनों द्वारा युवक के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान घर के पास स्थित कुएं में शव दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए डीडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
दो दिन से लापता युवक का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button