छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा में भव्य नवरात्रि की तैयारी शुरू, 13 कोटा थीम पर बनेगा आकर्षक पंडाल

चांपा में इस बार नवरात्रि पर्व को भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरबा रोड स्थित सिवनी चौक में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान की जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

नवरात्रि पर्व की शुरुआत शतचंडी महायज्ञ के साथ होगी। वहीं इस बार 13 कोटा थीम पर तैयार किया जा रहा भव्य पंडाल आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजकों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पहली बार इस थीम का इस्तेमाल किया जा रहा है।


पंडाल को पश्चिम बंगाल के माकोड़ा क्षेत्र की हस्तशिल्प कला से प्रेरित होकर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए बांस और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल कर आकर्षक सजावट की जा रही है।
वहीं भटगांव के प्रसिद्ध मूर्तिकार द्वारा महारानी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिमा निर्माण से लेकर पंडाल की सजावट तक, आयोजन को खास बनाने के लिए कारीगर लगातार काम में जुटे हुए हैं।
नवरात्रि के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, शतचंडी महायज्ञ, भव्य पंडाल और मां दुर्गा के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन की तैयारियां शुरू होने के साथ ही चांपा में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करेंगे।


बाइट: अजय बंसल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button