कोरबाछत्तीसगढ़

सिद्धबाबा धाम मकुंदपुर में होगा नागपंचमी महोत्सव, विधायक फूल सिंह राठिया होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा/करतला। विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम मकुंदपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम में 17 अगस्त 2026, सोमवार को नागपंचमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे से होगा। वहीं अतिथियों का आगमन एवं स्वागत समारोह सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे होगा।

महोत्सव में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर करेंगी। इसके अलावा जिला पंचायत सभापति श्रीमती सावित्री अजय कंवर जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा तथा सोहागपुर क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती अनुसुईया लखन राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

ग्राम मकुंदपुर के सिद्धबाबा धाम में आयोजित होने वाला नागपंचमी महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button